किसान दिवस में भाकियू पदाधिकारियोें ने उठाये मुद्दे, डीएम की अनुपस्थिति पर खड़े किये सवाल

पूर्व में लिये गये निर्णयों का मांगा हिसाब

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित किसान दिवस के दौरान बैठक में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय किसान पदाधिकारियों और अध्यक्ष हृदयराम वर्मा ने विरोध जताया। कहा कि पिछली बैठक में भी डीएम उपस्थित नहीं थी, किसान अपनी समस्याओं की जानकारी किसे दे। बाद में एडीएम, एसडीएम और डीडीओ एवं अन्य अधिकारियों की पहल पर बैठक शुरू हुई। किसानों ने रूधौली, वाल्टरगंज चीनी मिलांे पर किसानों के बकाये का मुद्दा उठाया। कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल को शुरू कराने के साथ ही किसानों, श्रमिकों का वर्षो से बकाया भुगतान कराया जाय। किसानों ने कहा कि बैठकों में पूर्व में जो मामले आये थे उसका निस्तारण क्यों नहीं हुआ। इस पर अधिकारी चुप्पी साध गये। बाद में जिला गन्ना अधिकारी और रूधौली चीनी मिल के जीएम ने बताया कि दीपावली से पहले दो दिन का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करा दिया जायेगा।
किसान दिवस में भाकियू प्रदेश सचिव दीवान चन्द पटेल, डा. आर.पी. चौधरी, राम मनोहर चौधरी, जयराम वर्मा, राम कृष्ण चौधरी, रामचन्दर सिंह, चौधरी कन्हैया किसान आदि ने किसानों से जुड़े हुये मुद्दे अधिकारियों के समक्ष उठाये। कहा कि  जब बैठकों में लिये गये निर्णयों का पालन ही नहीं होता तो पहले बैठक की गरिमा बनायी जाय। जो निर्णय लिये जाते हैं उसका पालन सुनिश्चित कराया जाय। किसान दिवस में विनोद चौधरी, श्याम नरायन सिंह, राम उग्रह चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, रामनयन किसान, राम नरेश, शिव सागर, जटाशंकर पाण्डेय आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर