Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सनातन धर्म संस्था द्वारा निकाली गई श्री रामलीला महोत्सव की शोभायात्रा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श रूप को समाज में प्रस्तुत कर समाज को रामराज्य की तरफ प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित आर सी पैलेस से दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, गाँधीनगर, कंपनीबाग, शास्त्री चौक होते हुये, शिव मंदिर अमहट घाट पर समाप्त हुई।

मुख्य मार्गो पर शोभायात्रा में विद्यालय के बालक बालिकाओं की रामदरबार, गुरु विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, ऋंगी ऋषि, सुग्रीव, अंगद, जामवंत की रथ पर बनी झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।
बस्ती की रामलीला महोत्सव का यह तीसरा वर्ष है। शोभायात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म संस्था की ओर से बस्ती क्लब मैरेज हाल (निकट-एस पी आवास) बस्ती में श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2022 तक किया गया है।
इस दौरान भव्य रथ पर प्रभु श्रीराम की अलौकिक छवि जनमानस का मन मोह रही थी दक्षिण दरवाजा पर आशीष शुक्ल और उनके साथियो ने पुष्प वर्षा की, मानस प्रभा भवन पर नरेंद्र शुक्ल व एच डी एफ सी जनरल इंसोरेंस द्वारा, रोडवेज पर उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य व बड़ी संख्या में बच्चों ने भगवान की पूजा अर्चना की, महिला अस्पताल पर तिरूपति मेडिकल स्टोर, शुभम मेडिकल स्टोर ने,
जे पी साउंड के मालिक ने अपनी टीम के साथ पुष्प वर्षा कराई, गाँधीनगर में नरेंद्र भाटिया जी ने, टाटा मोटर्स एस पी आटोव्हील्स पर जे पी उपाध्याय जी, राकेश चतुर्वेदी द्वारा खैर स्कूल पर, ए पी ए डिग्री कॉलेज पर छात्र नेता विकास त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्रो ने भगवान का मल्यापर्ण किया, पुष्प वर्षा की और मिठाई बाँटी, भागवत मार्केट के पास सुनील मोटर्स पर जे पी मिश्र, भोलानाथ चौधरी जी व उनके साथियों द्वारा पुष्प वर्षा की, कम्पनी बाग पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा शिव मंदिर अमहट पहुँची तो विद्वान ब्रह्मणों और शोभायात्रा में सम्मिलित श्री रामभक्तों ने वहां भगवान के स्वरूपों का तिलक,चन्दन करके आरती उतारी और विभिन्न स्वरूपों में तैयार बच्चों ने भगवान शिव जी की स्तुति की और उनकी आरती उतारी।  प्रधान मनोज दूबे सहित सहदेव दूबे, अनिल दूबे,जय शंकर दुबे, महेंद्र , विशाल, अजीत, डिप्पू, सेवाराम, अमरजीत, सुनील यादव, संदीप, महेश पाल,  लोचन,  ने 25 मोटरसाइकिल के साथ आगे आगे ध्वज फहराया।