वेतन, बोनस, डीए, मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

22 अक्टूबर से दिया धरने की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों, शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने  जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व वेतन, डीए और बोनस एवं  अनुदेशक, शिक्षा मित्र और रसोईयों का मानदेेय भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। बीएसए ने ज्ञापन लेते हुये लेखाधिकारी और सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि 21 अक्टूबर तक शिक्षकों के वेतन, बोनस और डीए का बिल कार्यालय में भुगतान हेतु प्रस्तुत किया जाय जिससे शासनादेश के अनुपालन में भुगतान सुनिश्चित कराया जा सके।
ज्ञापन देते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शासनादेश के बावजूद विभागीय अधिकारी वेतन, बोनस, डीए के भुगतान में हीला हवाली कर रहे हैं। यदि 21 अक्टूबर तक  बिल भुगतान हेतु प्रस्तुत न हुआ तो 22 अक्टूबर से उक्त देयकों का भुगतान होने तक बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जायेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शैल शुक्ल, संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, बब्बन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर