सब तक पहुंचे ज्ञान का प्रकाश- शिखा चतुर्वेदी

राजन इण्टरनेशनल एकेडमी में दीप पर्व के उत्सव की धूम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शुक्रवार को राजन इण्टरनेशनल एकेडमी में दीप पर्व के उत्सव की धूम रही। नन्हें मुन्ने बच्चों से लेकर शिक्षक और छात्रों ने रंगोली बनाने, दीप जलाने में हिस्सा लिया।
प्रबन्ध निदेशक राकेश चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि  दीपों का यह पर्व मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के अयोध्या वापसी से शुरू हुआ और पूरी दुनियां में प्रतिष्ठित है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की यात्रा का संदेश देता है।
प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने छात्रों को दीप पर्व के महत्व की जानकारी दी। कहा कि ज्ञान का संदेश लोगों तक पहुंचे यही दीप पर्व की सार्थकर्ता है। प्रधानाचार्य शानू एन्टोनी दीप पर्व के महत्व की जानकारी दी।
दीप पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय, शिक्षा बरनवाल, मनीष मिश्रा, संगीता, प्रमिला शुक्ला, रेखा श्रीवास्तव,  प्रभा त्रिपाठी, नीशू उपाध्याय, अर्चना पटेल, मेघा के बाबू, बिजोयिनी बसक, श्वेता त्रिपाठी, यांग्मोलामा, पूना तमांग, शारिक खान, गोपाल सिंह, किरन के. लिबेस्टियन, जेरिन, दिवाकर आर, राजश्री त्रिपाठी, अम्बुज मिश्रा, अर्चना द्विवेदी, अनुराधा, नलिनी श्रीवास्तव, सुमन दूबे, आकृति, पूनम, दिलीन अशोकन, आशीन जोसे, आकृति पाण्डेय, पूनम के साथ ही मनीष मिश्र, जितेन्द्र, जीत यदुवंश, सौरभ पाण्डेय, अमित मिश्रा ने दीपावली के संदेश से परिचित कराया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर