Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

वृद्धाआश्रम पहुॅचकर डीएम ने वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने का किया कार्य

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने धनतेरस के शुभ अवसर पर बनकटा के वृद्धाआश्रम पहुॅचकर वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया। उन्होेने वृद्धजनों को फल, मिठाई, लइया का वितरण किया। ठण्ड से सुरक्षा के लिए उन्हें एक जोड़ी मोजा भी भेट किया। अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ओमजी सिंह द्वारा 100 मोजे जिलाधिकारी को भेट किए गये, जिसे उन्होने वृद्धजनों को वितरित किया।  उन्होने वृद्धजनों का हालचाल पूछा, वृद्धजनों ने उनको आशीर्वाद दिया।
उन्होने समाजकल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर यहॉ आकर वृद्धजनों का कुशलक्षेम लेते रहे। मेडिकल कैम्प लगवाकर इनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराये। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडे, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, प्रबंधक अतुल शुक्ला, व्यवस्थापिका मीना पांडे एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन एवं मानव कल्याण एसोसिएशन के द्वारा भी दीपक मिठाई, लइया वृद्धजनों को भेट किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक उ0प्र0 डी.के. श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विजय यादव, प्रशान्त श्रीवास्तव एंव उनके संगठन के तमाम सहयोगी उपस्थित रहें।
समाजसेवी तेजप्रताप सिंह ने अपने पुत्र का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया तथा वृद्धजनों को केक वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी वृद्धजनों को शाल ओढाया तथा उन्हें मिठाई, बिस्किट, फल आदि वितरित किया।