इटावा: सडक हादसे मे चार यात्रियों की मौत 42 घायल

कबीर बस्ती न्यूजः

इटावा:  जिले में सैफई स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 103 के पास तीज रफ्तार डबल डेकर की बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर हुई मौत, जबकि 42 घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसा रात करीब दो बजे हुआ।

प्राइवेट बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही सैफई इंस्पेक्टर रमेश सिंह कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए औए बचाव कार्य शुरू कराया। इसके बाद डीएम, एसएसपी समेत भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। मेडिकल कॉलेज में चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, 42 लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की मदद से बस में फसे घायलों को निकाला गया है। बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी, जिसमें 60 लोग सवार थे।

सडक हादसे मे इनकी हुई मौत….

इस भीषण सड़क हादसे में आशी उर्फ श्रेया (7) निवासी आगरा, हामिद अली (35) पुत्र अयूब निवासी भूरकेश्वर, झुनझुन राजस्थान, सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल निवासी पार्थिक नगर गुर्जर कॉलोनी कलवार रोड, जयपुर और  सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी रघुवंशी तहसील करौली जिला करौली, राजस्थान की मौत हो गई।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर