Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छेडखानी के मामले मे पीडित के भाई से ही पुलिसकर्मी घूस के नाम पर बीयर मंगवाकर ले रहे थे बीयर का आनन्द. दोनों हो गये सस्पेंड

कबीर बस्ती न्यूजः

बभनान (बस्ती): सुर्खियों में बनी रहने वाली बस्ती पुलिस का एक नया कारनामा और उजागर हुआ है जिसमें एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी मिठाई की दुकान पर बैठकर सोमरस का आनंद लेते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि एक छेडखानी के मामले मे पीडित के भाई से ही पुलिसकर्मी घूस के नाम पर बीयर मंगवाकर बीयर का आनन्द ले रहे थे कि किसी कलमुहें ने इस करतूत का वीडियों बनाकर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है वीडियो बस्ती के गौर थाना अंतर्गत बभनान चौकी का है और यह दोनों सिपाही श्रीकांत व चंद्रशेखर यादव है जो दुकान पर बैठकर वर्दी में शराब पीने में व्यस्त है। सुरक्षा के लिए सरकार सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है फिर भी घटनाओं में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। इससे सवाल उठता है कि पुलिस अपने कर्तव्य के प्रति कितना वफादार है। जिन पुलिसवालों के कंधे पर क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा हो वह जिम्मेदार पुलिस यदि ऐसा कृत्य करेगा तो जनता इन पर कैसे विश्वास करेगी।
हालांकि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।