राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि’ विचार गोष्ठी में विमर्श

परिवार और देश को जोड़ते हैं त्यौहार-डा. वी.के. वर्मा
मजबूत करने होंगे संयुक्त परिवार- सत्येन्द्रनाथ मतवाला

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को कबीर साहित्य सेवा संस्थान द्वारा कलेक्टेªट परिसर में दीपावली पर्व पर केन्द्रित ‘राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि’ विचार गोष्ठी का आयोजन सामईन फारूकी के संयोजन में किया गया।
मुख्य अतिथि डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि हमारे पर्व त्यौहार लोगों को आपस में जोड़ते हैं। दीपावली और छठ पर परदेशी अनेक सपनों के साथ कठिन यात्रा करते हुये घर पहुंचते हैं, परिवार से ही देश का स्वरूप बनता है। कहा कि दीप पर्व अंधकार रूपी विचारों पर प्रकाश की यात्रा है।
विशिष्ट अतिथि सिद्धेश सिन्हा और बी.के. मिश्र ने कहा कि दीप पर्व का सीधा सम्बन्ध हमारे खेत खलिहान से है। धान की फसल तैयार हो तो दीपावली, गेहूं की फसल हो तो होली। त्यौहार हमें नवीन चेतना से समृद्ध करते हैं।
अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि हमारे परिवार के रिश्ते जितने मजबूत होंगे त्यौहार की खुशबू बढ जायेगी। संयुक्त परिवार पर जोर देते हुये मतवाला ने कहा कि आज का अकेला आदमी बहुत परेशान है। समूह और समाज उसे ताकत देते हैं। दीपावली और छठ पर लोगों को परदेश से घर पहुंचाना सुकून भरा होता है।
आभार ज्ञापन करते हुये सामईन फारूकी ने कहा कि एक समय था जब ईद, बकरीद, होली, दीपावली सब लोग मिलकर मनाया करते थे, हमें आपसी एकता मजबूत कर नफरतों को नकारना होगा।
कार्यक्रम के दूसर चरण में सुशील सिंह पथिक, चन्द्रमोहन, हरिकेश प्रजापति, अशद बस्तवी, दीपक सिंह प्रेमी, नीरज कुमार वर्मा ‘नीर प्रिय’ आदि ने राष्ट्रीय एकता और दीप पर्व पर केन्द्रित कवितायें सुनाकर वाह वाही लूटी। मुख्य रूप से ओम प्रकाश धर द्विवेदी, विनय कुमार श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद राय, पेशकार मिश्र, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सन्तराम यादव, चीनी चौधरी, दीनानाथ यादव, मेहीलाल यादव, गनेश प्रसाद  आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर