Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रांतीय खेलकूद समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन

एस जी एफ आई कबड्डी खेल के लिए विद्या मंदिर के भैया दीपक चौधरी का चयन
सिद्धार्थनगर में आयोजित हुई थी प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। विद्या भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद रीवा मध्य प्रदेश में भैया दीपक चौधरी का कबड्डी प्रतियोगिता में एस जी एफ आई ( स्कूल गेम्स फडरेशन ऑफ़ इंडिया) में चयन हुआ। साथ ही प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती का शानदार प्रदर्शन रहा, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें भैया दीपक चौधरी और निखिल प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय खेलकूद में अपना स्थान सुनिश्चित कर प्रान्त में 110 मीटर तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान बनाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
इस अवसर पर आज विद्यालय में वंदना सत्र में प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह  द्वारा दोनों भैयाओ दीपक चौधरी एवं निखिल प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य विनोद सिंह, अम्बिकेश्वर दत्त ओझा, विजय नारायण उपाध्याय, आशीष सिंह सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।