एलोपैथी चिकित्सकों के समान मानदेय के फैसले पर आयुष चिकित्सकों में प्रसन्नता

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा  सरकारी अस्पतालों में तैनात आयुष व अन्य विधाओं के चिकित्सकों को  एलोपैथी चिकित्सकों के समान मानदेय और अन्य सुविधाएं पाने का आदेश दिये जाने पर आयुष चिकित्सकों में प्रसन्नता की लहर है। शनिवार को आयुष मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में आयुष चिकित्सकों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियांें को साझा किया।
जिला अस्पताल के आयुष विंग में चिकित्सकों ने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है। डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात आयुष व अन्य विधाओं के चिकित्सक भी एलोपैथी चिकित्सकों के समान मानदेय और अन्य सुविधाएं पाने के हकदार हैं। इनके बीच विभेद नहीं किया जा सकता। इस महत्वपूर्ण नजीर के साथ कोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य के 29 मार्च 2019 के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें याची आयुष चिकित्सकों के एलोपैथिक के समान मानदेय की मांग वाले प्रत्यावेदन को खारिज कर दिया गया था। यह फैसला स्वागत योग्य है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में डा. सतीश चौधरी, डा. जुनेद अहमद, डा. प्रदीप शुक्ला, डा. दिनेश सिंह कुशवाहा, डा. अनिल मिश्र, डा. आमिश कुमार, डा. पी.एन. चौधरी, डा. राम प्रकाश, डा. रवि वर्मा, डा. वी.के. चौधरी, डा. नफीस खान, डा. सुनील सौरभ, डा. श्रद्धा सिंह, डा. धर्मेन्द्र, डा. डिम्पल वर्मा, डा. संगीता, डा. दीपिका सचान, डा. नीलम, डा. साजिया खान, डा. भावना गुप्ता के साथ ही अनेक आयुष चिकित्सक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर