Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दुश्वारियां’ गज़ल संग्रह का विमोचन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रविवार को पंडित अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में  ‘दुश्वारियां ’ गज़ल संग्रह का विमोचन एवं कवि सम्मेलन मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया । आयोजन अशरफ अली और अभिषेक श्रीवास्तव विरल ने किया । यह पुस्तक अशरफ अली ,दीपक दुबे और आफताब आलम की गजल संग्रह है ।
पुस्तक का विमोचन में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ,जिला विकास अधिकारी ,रण बहादुर सिंह प्रबंधक हंसराज इंटर कॉलेज, विनय शुक्ला, राहुल सिंह, जगदीश शुक्ल,  प्रदीप पाण्डेय ,विनोद उपाध्याय शामिल रहे।  संचालन मानवी सिंह ने किया।  विमोचन के बाद आयोजित कवि सम्मेलन मुशायरा जगदीप सिंह दीप के संचालन में हुआ।
कवि सम्मेलन, मुशायरा में कार्यक्रम की शुरुवात डॉ शिवा त्रिपाठी सरस जी ने सरस्वती वंदना सुनाकर की । लखनऊ के शायर हर्षित मिश्र ने ‘दुनिया वाले तेरी सूरत देखेंगे, हम बस तुझसे अपनी निस्बत    देखेंगे’  । लखनऊ के ही शायर जनाब शादाब जावेद ने ‘यह रोज-रोज का मिलना तो ठीक है’ लेकिन तेरी नजर में मेरी अहमियत ना घट जाए’ सुनाकर वाह वाही लूटी। अभिषेक श्रीवास्तव विरल की पंक्ति ‘ मैं उसका फोन नंबर चाहता हूं , अशरफ अली की पंक्ति ‘मसला पहली वाली का’ , आफताब की पंक्ति ‘धीमा न जान उसको खबरदार तेज है,  अफजल जी की पंक्ति ‘बेकरारी करार में गुजरे , विनोद उपाध्याय की ‘बढ़ रही देश मे है महंगाइर्, जुमला के मुल्क बस बयान में है’  से श्रोताओं के मन मोह लिया ।
कार्यक्रम में रंजीत चौधरी, सुधांशु रंजन, अब्दुल जफर, पाटन दीन मिश्रा,  सत्येंद्र श्रीवास्तव, शाहिद,  जमन, आशीष शुक्ला, अश्वनी श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, जगदीश शुक्ला, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ शुभम गुप्ता,  मिनहाज उल हक,  प्रशांत पाण्डेय  के साथ ही जन सरोकारों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।