Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने दिव्यांगों के साथ साझा किया दीपोत्सव की खुशियां

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में दिव्यांग समाज की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मुन्नू शुक्ला के संयोजन में किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दीप पर्व की खुशियांे को साझा करते हुये कहा कि दिव्यांग समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होने दिव्यांगों की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।
आयोजक मुन्नू शुक्ल ने डीएम को 7 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा, इसमें दिव्यांग अधिकारी अधिनियम 2016 को उत्तर प्रदेश में लागू किये जाने, बैंकलाग के तहत दिव्यांगों की नियुक्ति सुनिश्चित किये जाने, दिव्यांग कोटा जारी किये जाने, सभी दिव्यांगोें को अन्त्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराये जाने, दिव्यांगों के आवास हेतु अलग से प्राविधान किये जाने, दिव्यांगों को आन लाइन रेलवे पास उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दिव्यांगों के स्थानीय स्तर की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियोें को आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विकलांग कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर दीप जलाकर खुशियां मनायी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार उर्फ राम गोपाल, दिव्यांग पंकज श्रीवास्तव, गनेश, नाजिर, राजेश कुमार वर्मा, छब्बू लाल, महेश कुमार साहू, वारिस, विनोद के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।