नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी में नया मोड, वेद प्रकाश पर जमीन बेचने के नाम पर ठगी का आरोप

एएसपी से वेद प्रकाश के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अनेक चरण में लगभग 20 लाख रूपया लिये जाने के कथित मामले में नया मोड़ आ गया है। कप्तानगंज निवासी सुनील कुमार पाण्डेय ने अपर पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र देते हुये बताया कि कप्तानगंज कस्बे में गोपाल पुस्तक भण्डार चलाने वाला वेद प्रकाश मिश्र शातिर किस्म का ठग है और जमीन दिलाने के नाम पर अनेक लोगों से लाखों रूपयों की ठगी किया है। जब उससे लोग रूपया मांगते हैं तो उनके ऊपर झूठा मनमाना आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
शिकायती पत्र में सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र ने उनसे जमीन देने के लिये लगभग 16 लाख रूपया जमीन देने के लिये नगद एवं चेक रूप में लिया था। जब वह  जमीन नहीं दिया और दूसरे को बेंच दिया। जब उससे रूपया वापस करने को कहा गया तो वेद प्रकाश ने कुछ रूपया खाते में वापस भी किया। बाद में उसने नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रूपया ले लेने की झूठी कहानी रच दिया। सुनील कुमार ने कहा है कि वेद प्रकाश ने क्षेत्र के गोकरन नारायण पाण्डेय, ऋषि उपाध्याय, प्रवीन्द्र चौधरी, भोला शंकर गुप्ता, सिद्धनाथ मिश्र, दुर्विजय सिंह आदि से जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख रूपये से अधिक की ठगी किया है। वह कई फर्माे से जालसाजी कर चुका है।
सुनील कुमार पाण्डेय ने मांग किया है कि जमीन दिलाने के नाम पर     धोखाधड़ी करने वाले वेद प्रकाश मिश्र के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर मामलों की जांच कराते हुये उससे धन की रिकबरी कराया जाय और जो लोग ठगी के शिकार हुये हैं उन्हें रूपया वापस दिलाया जाय।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर