Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

विद्या मंदिर रामबाग के भैयाओं ने जीता दो स्वर्ण पदक

अखिल भारतीय ज्ञान विज्ञान मेला में विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन
लौटे हुए प्रतिभागियों का स्वागत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। 3 नवंबर से 6 नवंबर तक, भोपाल में हुए अखिल भारतीय ज्ञान विज्ञान मेला में बस्ती संकुल के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय रामबाग के छात्र अभिनव उपाध्याय ने विज्ञान प्रदर्श बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भैया आशुतोष मिश्रा ने भी गणित प्रयोग बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, भैया आयुष ओझा ने विज्ञान प्रयोग बाल वर्ग, आशीर्वाद सिंह एवं दिव्यांश सिंह ने विज्ञान प्रदर्श किशोर वर्ग में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया।
साथ ही सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा बहन सौम्या मिश्रा ने रसायन वर्ग प्रयोग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की बहन अपूर्वा ने बाल वर्ग पत्र वाचन में, ममता पटेल ने गणित प्रदर्श किशोर वर्ग में तथा बहन नीतू ने गणित प्रदर्श बाल वर्ग में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया।
अखिल भारतीय ज्ञान विज्ञान मेला भोपाल, मध्य प्रदेश से लौटे हुए सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द जी ने माला पहनाकर मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर आचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी, रणजीत सिंह, दिनकर त्रिपाठी, प्रदीप गुप्त, अंकित कुमार गुप्ता, रविकुल रतन पाण्डेय एवं बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह और आचार्या प्रतिमा सिंह उपस्थित रही।