शिक्षक नेता शान्ति भूषण की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

12 विजेताओं को मिला पुरस्कार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री शिक्षक नेता शान्ति भूषण त्रिपाठी की स्मृति में उनके चौथे पुण्य तिथि पर गुरूवार को शिव हर्ष किसान इण्टर कालेज के सभागार में परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक और जूनियर विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संघ की ओर से किया गया। बालक बालिकाओं के दो वर्गो में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकास खण्डों के 216 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं में स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सभी वर्गो के 11-11 प्रतिभागियोें में सात्वना पुरस्कार वितरित किया गया। विजेताओं में प्राथमिक बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, आरव चौधरी द्वितीय, सक्षम तृतीय, बालिका वर्ग में संजना प्रथम, अंशिका द्वितीय और रीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  जूनियर बालक वर्ग में अनुराग मिश्र प्रथम, शिवकुमार द्वितीय, शिवम तृतीय, बालिका वर्ग में संजना पं्रथम, अयांशी द्वितीय, हिना खातून तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति ने  प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये कहा कि शान्तिभूषण त्रिपाठी जैसे शिक्षकों की स्मृतियों को सहेजे रखना होगा. नियति ने असमय एक व्यक्तित्व को छीन लिया। अपने पति के स्मृति में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उनकी स्मृतियां पुनः जीवन्त हो जाती है। संघ की यह पहल सराहनीय है।
कार्यक्रम संयोजन में  प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह के साथ ही  अशोक यादव, विवेक सिंह, सुशील गहलोत, नितिन, प्रसून श्रीवास्तव, गिरजेश दूबे, हरेन्द्र यादव, मंगला मौर्या, सन्तोष, शम्भू, कुलदीप सिंह, अखिलेश पाण्डेय, अविनाश दूबे, वी.पी. आनन्द, गिरजेश सिंह आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर