ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

यातायात सुरक्षा सम्बन्धी नियम के विषय में बच्चों को दी गई जानकारी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बेगम खैर बालिका इण्टर कालेज बस्ती में यातायात सुरक्षा सम्बन्धी नियम के विषय में बच्चों को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने कहा कि दुर्घटना में अधिकांश मौतें हेल्मेट न लगाने वालों की होती है। इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट को अवश्य लगायें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इससे आप एवं आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।
यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं महिला थाना प्रभारी भाग्यमती पाण्डेय ने कहा कि  सड़क को सदैव जेब्रा क्रासिंग से ही पार करें इसके अलावा अन्य स्थान पर सड़क पार करते समय दायें व बायें अवश्य देख लें।
प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि यातायात नियम का स्वयं पालन करें तथा अभिभावकों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर कक्षा 12 की छात्रा रौनक, कक्षा 9 की जैनब एवं कक्षा 7 की प्रांजल ने कत्थक नृत्य भी प्रस्तुत किया।

इस मौके पर श्रीमती अल्का पाण्डेय, सबाना, रीता देवी, खालिदा परबीन, हेमलता, संगीता, प्रेमलता, सावित्री उपाध्याय, मु0 फातिमा आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।