आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस में लग गई आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

कबीर बस्ती न्यूजः

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट में आग लग गई। सवारियों ने कूदकर जान बचाई। ऊसराहार थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जयपुर से नेपाल जा रही बस में शार्टसर्किट से  किलोमीटर संख्या 131.500 पर आग लग गई। जब तक चालक बस को को रोकता, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया।

बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने कूद कर जान बचाई।  सभी सवारियों का सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस, थाना पुलिस व यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने बस में लगी आग को बुझाया। बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस को चालक केदार सिंह निवासी प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान चला रहे थे। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि शार्टसर्किट से आग लगी थी। चौकी पुलिस व थाना पुलिस द्वारा सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सवारियों का सामान जल गया है। सभी सवारियों को सुरक्षित दूसरी बस से भेजा जा रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर