Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छात्र संघ चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी एनएसयूआई- नोमान अहमद

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज और एपीएन पी.जी.कालेज छात्र संघ के चुनाव में एनएसयूआई अपने प्रत्याशी उतारेगी। एनएसयूआई के पूर्वीजोन अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद को छात्र संघ चुनाव प्रभारी का दायित्व सौंपा है। बुधवार को कांग्रेस के रौता चौराहा स्थित शिविर कार्यालय पर एनएसयूआई पदाधिकारियों, छात्र नेताओं ने नोमान अहमद को प्रभारी बनाये जाने पर उनका फूल मालाओें के साथ स्वागत किया। नोमान अहमद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका निष्ठा से पालन होगा। एनएसयूआई शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज और एपीएन पी.जी.कालेज छात्र संघ के चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।
नोमान अहमद को प्रभारी बनाये जाने पर सेवा दल के प्रदेश सचिव सूर्यमणि पाण्डेय, गौरीशंकर शुक्ल, मो. रिजवान, फरमान अहमद, बद्री, सैफी, भरत कुमार, शिवम, आदर्श शुक्ल, गौरव, दिनांकर शुक्ल,  सोनू राना, प्रवीन शुक्ल, धीरज शुक्ल, आदित्य तिवारी, विकास त्रिपाठी आदि शामिल रहे।