सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी लेखपालों को अपने क्षेत्र में सभी अवैध अतिक्रमण की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बस्ती सदर में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी लेखपालों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में सभी अवैध अतिक्रमण की सूची प्रस्तुत करें। संपूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटवाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। सभी लेखपाल और कानूनगो इसका पालन करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें।
उन्होने गम्भीर प्रकृति के शिकायतों को आज ही निस्तारण करने के लिए अलग-अलग टीम भेजने का निर्देश दिया। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस के 393 मामाले सोमवार तक निस्तारित न किए गये तो डिफाल्टर हो जायेंगे। इसके निस्तारण के लिए विशेष ध्यान की आवश्यकता है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 18 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजस्व विभाग की 59, पुलिस के 23, विकास विभाग की 11 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
तहसील दिवस के समापन अवसर पर विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाया। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी वर्ष में 100 घण्टे स्वयं साफ-सफाई करेंगे तथा 100 लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होने कहा कि घर एवं कार्यालय के आस-पास स्वच्छता रखने से हम बीमारियों से दूर रह सकते है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम शैलेश दूबे ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर सीएमओ डा. आर. पी. मिश्रा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार, तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर