आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी निकाय चुनाव की रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में प्रभावी भूमिका के लिये  आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को बनकटी बाजार में  कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें नगर पंचायत बनकटी के चुनाव तैयारियों की रूप रेखा पर विचार किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पार्टी के  जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि  20 से 30 नवंबर तक 11 दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन अलग-अलग स्थानों पर किये जायेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद बनाकर रणनीति तंय होगी।
‘ आप’ जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का चयन ट्रिपल सी के आधार पर कर रही है और यह पार्टी की विश्वसनीयता ही है जिस कारण आवेदन फॉर्म लेने के लिए सैकड़ों लोग अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कहा कि आवेदन फॉर्म की डिमांड बढ़ चुकी है लेकिन पार्टी सिद्धांतों के अनुसार हम प्रत्याशियों का आकलन ट्रिपल सी के आधार पर कर रहे हैं. हम आवेदक द्वारा जमा किए गए कागजात का पूर्ण रूप से जांच करवा कर ही कोई निर्णय लेते हैं। जनता में आम आदमी पार्टी के आवेदन फॉर्म के लिए भारी उत्साह है जो दर्शाता है लोग केजरीवाल मॉडल को पसन्द कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है. सफाई की स्थिति बेहद खराब है। आम आदमी पार्टी को मौका मिला तो भ्रष्टाचार से मुक्ति के साथ विकास की गति तेज होगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  संगठन मंत्री शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।  कहा कि पार्टी का उद्देश्य नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है।
आप के वरिष्ठ नेता अद्या प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी,महिला सुरक्षा, स्वास्थ, यातायात व्यवस्था पर शानदार काम किया है । यदि जनादेश मिला तो उसी तर्ज पर बस्ती में भी विकास यात्रा को गति दिया जायेगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से लक्ष्मी यादव, सुग्रीम यादव, वीरेन्द्र यादव, सुनीता, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, विनय शुक्ल, रामकरन, रोहित अग्रहरि, राजेश यादव, राजन सिंह, संदीप मद्धेशिया, आकाश कुमार, आदित्य कुमार, राजीव प्रजापति, हरिशंकर, सर्वेश कुमार, अजय राय, असीम के साथ ही बनकटी क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर