Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने किया विक्रमजोत, बभनान, गौर में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 के सदस्य  बौद्ध अरविंद सिंह पटेल द्वारा विक्रमजोत, बभनान, गौर में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होने वहॉ उपस्थित किसानों से वार्तालाप करके धान बेचने संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की गयी। उन्होेने कहा कि रू0 2040/ की दर से सरकार द्वारा धान खरीदा जा रहा है। सभी किसान धान क्रय केन्द्र पर धान लाकर बेचें तथा उचित मूल्य प्राप्त करें। उन्होने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान बेचने में किसानों को कोई कठिनाई न हो तथा सभी किसानों का समय पर भुगतान कराये।
पूर्वांचल विकास बोर्ड, के सदस्य द्वारा निरीक्षण किये गये क्रय केन्द्रों में विकास खंड विक्रमजोत के अमोढा धान क्रय केंद्र पर खरीदारी नहीं पाई गयी। हर्रैया ब्लाक का धान क्रय केंद्र हसीना बाद में रखा हुआ 20 किलो का बाट खराब मिला तथा इस पर 2016 का मोहर लगा पाया गया। गौर विकासखंड धान क्रय केंद्र सेमरा में रखा 20 किलो का बाट 19 किलो 500 ग्राम ही पाया गया। तीनों क्रय केंद्र के कंप्यूटर कांटा सील नहीं पाए गए। सदस्य ने इसमे सुधार करने का निर्देश दिया।
पूर्वांचल बोर्ड के सदस्य ने जिला मुख्यालय स्थित नलकूप विभाग हेड आफिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार व स्टाफ उर्मिला मौजूद मिले। पूछे जाने पर राजेश कुमार, एक्सिएन नलकूप के उपस्थित के बारे में कोई जानकारी ना दे सकें। जिले में चालित अथवा खराब नलकूपों की सूची भी नही उपलब्ध करा सकें। ऐसी स्थिति पर उन्होने असंतोष व्यक्त किया तथा व्हाट्सएप नम्बर पर शीघ्र सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होने जिला अस्पताल के इमरजेंसी तथा ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया। ओपीडी में रोगी रजिस्टर में दर्ज तीन मरीजो से दूरभाष पर फीडबैक भी प्राप्त किया। एसआईसी डा. आलोक वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय चक्र में उपलब्ध डाक्टर नियमित रूप से रोगियों के रोग निदान में तत्पर रहते है। निरीक्षण के क्रम में उन्होने मरीजो के लिए दिये जाने वाले भोजन के मेस/किचन का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध भोज्य पदार्थो की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डा. रामप्रकाश, डा. रामेश्वर मिश्रा, तहसीलदार सदर आर.डी. गुप्ता सहित चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
इसके पूर्व जनपद आगमन पर घघौआ पुल पर सदस्य का  उपभोक्ता एवं बाट माप व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक राधेश्याम उपाध्याय तथा ऋषि मुनि पांडे एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्रनाथ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।