शिव उपासना को अलंकारों की आवश्यकता नहीं -करूणा भारती

पंच दिवसीय श्रीहरिकथामृत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  शिव उपासना को अत्यन्त सरल माना गया है। अन्य देवताओं की भांति भगवान शिव को सुगंधित पुष्पमालाओं और मीठे पकवानों की आवश्यकता नहीं पड़ती। शिव तो स्वच्छ जल, बिल्व पत्र, कंटीले और न खाए जाने वाले पौधों के फल धूतरा आदि से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव को मनोरम वेशभूषा और अलंकारों की आवश्यकता भी नहीं है। वे तो औघड़ बाबा हैं। यह सद्विचार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीहरिकथामृत का श्री गणेश करते हुये साध्वी करूणा भारती ने व्यास पीठ से व्यक्त किया।
गंगा प्रसाद लघु माध्यमिक विद्यालय बैरिहवा के परिसर में दिन में 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित श्रीहरिकथामृत में भगवान शिव, माता पार्वती संदेश, श्री गणेश की उत्पत्ति के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुये साध्वी करूणा भारती ने कहा कि सत्संग, भजन, कीर्तन, कथा, शिव महापुराण, प्रवचन ही वैकुंठ का स्वरूप है। हम जब प्रवचन, ध्यान और जप-तप में रहते हैं, वही हमारा सबसे अच्छा क्षण रहता है। कथा वैकुंठ पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। किसी ने भी वैकुंठ नहीं देखा है। हर मनुष्य को चाहिए कि वह संसार की चाहना नहीं रखे। उस परम के प्रति प्रेम और चाहत रखे। जो ऐसा करता है उसे संसार के पीछे भागना नहीं पड़ता है बल्कि संसार उसके पीछे-पीछे चला आता है। ऐसा व्यक्ति परम धाम की यात्रा आसानी से पूरी कर लेता है।
श्रीहरिकथामृत कथा के आरम्भ में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे, भाजपा नेता पवन कसौधन, चित्रांश क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, दिनेश श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी आदि ने स्वामी विष्णु प्रकाशनन्द के साथ दीप प्रज्जवलित किया। प्रथम दिन का. के.के. श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाठक, मनीष पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, गिरीश्वर उपाध्याय, कुलदीप श्रीवास्तव, स्वप्न खरे, बालजी श्रीवास्तव, रतन बाला श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, सरिता शुक्ल, प्रतिभा, अरूणिमा खरे, स्वामी अर्जुनानन्द, गिरीश्वर उपाध्याय, रीतेश श्रीवास्तव के साथ ही अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर