Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आइटीएन आनंद पटेल ने समाज को दिखाया आइना, दहेज रहित शादी कर दिया समाज को संदेश

विवाह के सैकड़ों लोग बने साक्षी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  बस्ती शहर से सटे ग्राम बड़ेबन निवासी भृगु नाथ चौधरी के पुत्र आनंद पटेल ने बिना दहेज के शादी कर समाज को एक अच्छा संदेश दिया। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोग दहेज रहित विवाह बंधन के साक्षी बन कर वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया।
रविवार कि रात आयोजित शादी समारोह में आईटीएन आनंद पटेल व ग्राम डीडौहा निवासी स्वर्गीय राम करन चौधरी कि पुत्री आराध्या पटेल ने समाज में व्याप्त दहेज रूपी दानव को दर किनार कर वैवाहिक जीवन में बंध गए। वर वधू दोनो ने अपने सफल जीवन के लिए उपस्थित सैकड़ों लोगो का आशीर्वाद पाकर धन्य हो गए।
अर्जक पद्धति से सम्पन्न हुए विवाह में आनंद एंव आराध्या ने समता का व्यवहार व आचरण करते हुए वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने का सतत प्रयत्न तथा मानव से मानव की बराबरी वाले समाज के विकास व समृद्धि में सदेव योगदान देने का प्रति संकल्प लिया। इस मौके पर रघुनाथ पटेल, अरुणेंद्र पटेल, उमेश वर्मा, पीसीएस अधिकारी विक्रम सिंह, ई0 अमरेंद्र पटेल,प्रभाकर वर्मा, ध्रुप चंद्र चौधरी, विनोद चौधरी, डा0 अजीज आलम, सुनील चौधरी, गुलाला चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।