Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति को लेकर महाविद्यालयों में चला मेधा का सम्पर्क अभियान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । उत्तर प्रदेश के लगभग 20 लाख वंचित छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के आवाहन पर महाविद्यालयों में पर्चे का वितरण करते हुये सघन सम्पर्क अभियान चलाया गया। मंगलवार को मेधा के प्रतीक मिश्र, शिवम चौबे, राहुल तिवारी, मो. आसिफ, राहुल चौधरी, गौरव पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, प्रतीक पाण्डेय आदि ने एपीएन पी.जी. कालेज, शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज और राजन डिग्री कालेज में  शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के सवाल को लेकर छात्रों से संवाद बनाया।
मेधा के प्रतीक मिश्र ने कहा कि छात्र हितों के लिये संघर्ष लगातार जारी रहेगा। केन्द्र और राज्य सरकार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अनेक जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद वंचित छात्रों की जायज मांग को अनुसनी किया जा रहा है। ऐसे में जागरूकता से ही समस्याओं का हल निकलेगा। बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लियेमेधा द्वारा आगामी 25 नवम्बर को प्रेस क्लब सभागार में बैठक कर भावी आन्दोलन की रूप रेखा पर विचार किया जायेगा।