कलेक्टर ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ


बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर 2020/भारत सरकार के केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार बलौदाबाजार जिला सहित संपूर्ण प्रदेश और देश में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह सप्ताह आज 27 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जो कि 2 नवम्बर तक चलेगा। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने सप्ताह के प्रथम दिन आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण में अपना योगदान देने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रगति में बड़ी बाधा है। इसका उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों एवं निजी क्षेत्रों को मिलकर एक साथ काम करने की आवश्यकता है। अधिकारी-कर्मचारियों ने आज शपथ ली है कि वे सभी नीति परक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देंगे तथा ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहित करेंगे। वे न तो रिश्वत लेंगे और न ही किसी को रिश्वत देंगे। पारदर्शिता, जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता पर आधारित सुशासन की प्रतिज्ञा भी उन्होंने इस मौके पर ली है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री बजरंग दुबे, सुश्री लवीना पाण्डेय, श्रीमती इंदिरा देवहारी, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. माहेश्वरी एवं श्री मिथलेश डोण्डे सहित संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के अधिकारी-कर्मचारियों ने शामिल होकर सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन