सफाई कर्मचारी संघ: डीपीआरओ को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के संयोजन में संघ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण को 12 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया।
सौंपे ज्ञापन में सभी सफाई कर्मचारियों को कार्यालय से पहचान पत्र निर्गत किये जाने, सफाई उपकरण किट उपलब्ध कराने, मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को समस्त देयकों का भुगतान कराकर कराकर अबिलम्ब पेंशन स्वीकृत कराने, ए.सी.पी. से वंचित रह गये सफाई कर्मचारियों को ए.सी.पी. का लाभ दिलाने, जिन कर्मचारियों का वेतन बाधित है उनका भुगतान प्रार्थना पत्र के आधार पर कराये जाने, निलम्बित सफाई कर्मचारियों के बहाल होने के बाद निलम्बन अवधि का वेतन एरियर अविलम्ब उपलब्ध कराने, मान्यता प्राप्त संघ के लिये शासन द्वारा संघ भवन उपलब्ध कराये जाने, महिला सफाईकर्मी की नियुक्ति निवास स्थान से 5 किमी के दायरे में करते हुये सामूहिक टीम की डियूटी से मुक्त रखने, मृतक आश्रित एवं दिव्यांग सफाई कर्मियों का स्थायीकरण किये जाने, मतदाता पहचान पत्र निर्माण प्रक्रिया से सफाई कर्मियों को मुक्त रखे जाने, सफाई कर्मियों को चिकित्सा कैशलेश कार्ड से उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल है।
सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रक्रिया पूर्ण किये जाने, सफाई कर्मियों के प्रोन्नति कराये जाने, पुरानी पेेंशन नीति बहाल किये जाने आदि की मांग शामिल है। अजय कुमार आर्य ने बताया कि निदेशक ने समस्याओं के प्रभावी निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने ज्ञापन लेते हुये एक सप्ताह के भीतर स्थानीय समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमंगल पाण्डेय, राजेश कुमार, रूद्रनरायन उर्फ रूदल आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर