वंचित छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर पद यात्रा निकालेगी मेधा

शिक्षा के अधिकार से गरीब छात्र वंचित न होने पायें- दीन दयाल तिवारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । शुक्रवार को मेधा की बैठक प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग 20 लाख वंचित छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर लगातार जागरूकता अभियान जारी है। सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप्पी साधे हुये है। उन्होने छात्रों का आवाहन किया कि इस संघर्ष को धार दिया जाय और आगामी 15 फरवरी से होने वाले पद यात्रा में शामिल हो।
बैठक में पद यात्रा की रणनीति बनाया गया। निर्णय लिया गया कि स्कूलों, महाविद्यालयों में दिसम्बर, जनवरी माह में सघन सम्पर्क के बाद शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर सघन पद यात्रा निकाली जायेगी। दीन दयाल तिवारी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में एससीएसटी छात्रों की फीस नहीं लगती थी और शून्य बैलेन्स पर कक्षाओं में प्रवेश मिल जाया करता था किन्तु अब उनसे भी फीस लिया जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है कि वे अपने बच्चों को किस तरह से शिक्षा दिलाये।
कहा कि शिक्षा मौलिक अधिकार है और सरकारों की जिम्मेदारी है कि छात्रों को आर्थिक      आधार पर पढने से वंचित न किया जाय। यदि अति शीघ्र सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति  और छात्रवृत्ति की व्यवस्था न की गई तो मेधा प्रदेश व्यापी आन्दोलन चलायेगी। मांग किया कि सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों की आय सीमा भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ढाई लाख रूपये वार्षिक किया जाय, सभी वर्गो के छात्रों के लिये परीक्षा परिणाम के प्रतिशत की बाध्यता समाप्त किये जाय और शत प्रतिशत छात्रोें को छात्रवृत्ति देने, जिन छात्रों को   आधी अधूरी फीस भरपाई, छात्रवृत्ति मिली है उसे पूरा कराया जाय।
बैठक में मुख्य रूप से प्रतीक मिश्र, रामरिका पाण्डेय, गिरीश चन्द्र गिरी, नरेन्द्र मिश्र उर्फ गुड्डू, राहुल तिवारी, गिरीश चन्द्र गिरी, महेन्द्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, अम्बिका चौधरी, आकाश यादव, शिवकेश यादव, अंकित उपाध्याय के साथ ही मेधा के अनेक पदाधिकारी एवं महाविद्यालयों के अनेक छात्र और छात्र नेता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर