हर मोड़ पर खरा उतर रहा है भारतीय संविधान-डा. वी.के. वर्मा

संविधान दिवस पर संगोष्ठी में विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । शनिवार को संविधान दिवस पर कबीर साहित्य सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष मोहम्मद सामईन फारूकी के संयोजन में कलेक्टेªट परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि  26 नवम्बर 1949 को संविधान को राष्ट्र को समर्पित किया गया और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया था। भारतीय संविधान हर मोड पर खरा उतरा है और देश वासियों की अपने संविधान के प्रति अटूट निष्ठा है। भारतीय संविधान किसी दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के लिये राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक न्याय के साथ स्वतंत्रता के सभी रूप शामिल हैं। प्रस्तावना नागरिकों को आपसी भाईचारा व बंधुत्व के माध्यम से व्यक्ति के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने का संदेश देती है।
संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी को डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ बी.के. मिश्र, विनय कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, आनन्द कुमार श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र हमारे संविधान में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि भारतीय संविधान दुनियां में अनूठा है और जीवन के हर मोड़ पर हमारा संविधान लगातार खरा उतर रहा है, यह बड़ी उपलब्धि है।  उपस्थित लोगों ने संविधान के रक्षा की शपथ लिया।
गोष्ठी में पंकज कुमार सोनी, बाबूराम वर्मा, असद वस्तवी, विश्वनाथ वर्मा, अजमत अली सिद्दीकी, मेहीलाल यादव, पेशकार मिश्र, हरिकेश प्रजापति, गणेश प्रसाद, मेहीलाल यादव, दीनानाथ यादव, नीरज कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर