सांसद ने किया खेल महाकुंभ तैयारियों का निरीक्षण

रामनगर में बैठक कर किया तैयारियों की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । सांसद खेल महाकुंभ 2022 की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज भानपुर स्थित खेल मैदान का निरीक्षण किया। यह जानकारी देते हुये रामनगर खेल महाकुंभ के प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि उन्होने 21 नवम्बर से चल रहे रजिस्ट्रेशन की समीक्षा किया। सांसद श्री हरीश द्विवेदी ने कहा  कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की प्रेरणा से बस्ती जनपद में  सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में 18 से 28 दिसम्बर के बीच में कराया जाएगा।  इसके पूर्व सभी ब्लॉकों में 10 से 16 दिसंबर के बीच खेल महाकुंभ के कार्यक्रम होने है । सभी ब्लॉकों से विजई टीम बस्ती के अमर शहीद सत्य मानसिंह स्टेडियम में 18 से 28 दिसम्बर के बीच प्रतिभाग करेंगी ।
निरीक्षण और तैयारी बैठक के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभा को एक मंच दिन देने का काम किया जाय।  प्रत्येक प्रतिभागी इस खेल महाकुंभ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
किसान इंटर कॉलेज के मैदान में रामनगर ब्लॉक में सांसद खेल महाकुंभ को सफल बनाने के लिए समिति के साथ बैठक में आयोजन को भव्य रूप दिए जाने के लिए योजना बनाई गई। रामनगर के ब्लाक प्रमुख  यशकांत सिंह  ने कहा हम सभी इस खेल महाकुंभ में पूरी तैयारी के साथ ग्रामीण अंचलों तक जा रहे हैं जिससे सभी खिलाड़ियों तक हम पहुंच सके । रामनगर के संयोजक अनूप शुक्ला ने कहा कि उनकी कमेटी प्रतिदिन सभी विद्यालयों में जाकर संपर्क कर रही है जिससे कोई भी प्रतिभागी इस खेल महाकुंभ से वंचित न रह जाये ।
तैयारी बैठक में  खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी,  खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह , युवा खेल अधिकारी अभिषेक चौबे,  नगर पंचायत भानपुर की अधिशासी अभियंता श्रीमती रिचा सिंह, विजय कुमार चौधरी, जूनियर इंजीनियर सौम्या सिंह, खेल प्रशिक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, प्रशांत सिंह, आकाश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, जय राम चौधरी, जिला जीत चौधरी, दिनेश, अभिनय सिंह, मुकेश त्रिपाठी, महावीर पाण्डेय, बृजेश मिश्रा, राजू चौधरी, राजकुमार चौधरी ‘ओम’, हरि चौधरी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर