Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

नवागत मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मण्डलायुक्त पद का ग्रहण किया कार्यभार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती:  मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बस्ती मण्डल के मण्डलायुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री मिश्र इसके पूर्व मिर्जापुर में इसी पद पर कार्यरत थे। जनपद में सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा संतकबीर नगर के प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव तथा संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर, जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन/सीआरओ नीता यादव, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, एडीएम कमलेश चन्द्र, एडिशनल एसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी आत्मप्रकाश बाजपेयी, आरएफसी दुर्गेश प्रसाद, एआरटीओ रविकान्त शुक्ल, एसडीएम आनंद श्रीनेत, जी.के. झा, गुलाबचंद, प्रभारी एसडीएम सदर अतुल आनन्द, सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बुके देकर उनका स्वागत किया।