पेंशनर्स कल्याण संस्था के पदाधिकारियों को दिलाया शपथ, अधिकारों के एकजुटता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । रविवार को विकास भवन सभागार में उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था के मनोनीत पदाधिकारियोें को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान हेतु परिषद सदैव सहयोग के लिये तत्पर है।
मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने सेवा निवृत्त कर्मचारियोें की समस्याओं के निराकरण पर जोर देते हुये कहा कि वर्तमान सरकार ने कोरोना के नाम पर कई भत्तों को समाप्त करने के साथ ही 18 माह का मंहगाई भत्ता भी नहीं दिया गया और पुरानी पेंशन नीति बहाली के नाम पर सरकार छल कर रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का भी समाधान नहीं हो रहा है ऐसे में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था के अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी ने पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होने चिकित्सा व्यय पूर्ति कोे  मुख्य    चिकित्साधिकारी कार्यालय में महीनों तक लम्बित रखे जाने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। संस्था इन सवालों को लेकर संघर्ष करेगी।
विकास भवन सभागार में उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था के मनोनीत संरक्षक जगन्नाथ मौर्य, उपाध्यक्ष हरिराम पाल, राम अनुज शुक्ल, जयराम गौतम, रामजगत चौधरी, धु्रवचन्द्र मिश्र, ओम प्रकाश चौधरी, उप मंत्री ओरीलाल, संयुक्त मंत्री सत्यनरायन चौधरी, अब्दुल करीम, रामचन्दर, राममूर्ति चौधरी, सुधिराम शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री सुखसागर, कार्यालय सचिव गौरीशंकर, सहायक कार्यालय सचिव विजयभान सिंह, बस्ती सदर तहसील संयोजक राजाराम,  हर्रैया तहसील संयोजक रमापति उपाध्याय, भानपुर के तहसील संयोजक भगवानदास, रूधौली तहसील संयोजक राम लुटावन के साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों एवं सलाहकार समिति के सदस्य अद्या शरण चौधरी, डा. दशरथ प्रसाद यादव, विश्वनाथ उपाध्याय, अशफाक अहमद, शिवराम कन्नौजिया, जानकी प्रसाद और अनिरूद्ध प्रसाद यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया गया। संचालन मंत्री परमात्मा प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद वर्मा, संगठन मंत्री राधेश्याम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जोखनराम, लेखा सम्प्रेक्षक दुर्बली प्रसाद के साथ ही राम सूरत यादव, मो. सेराज अंसारी, हरेन्द्रलाल श्रीवास्तव, मोअज्जम अली, जगदीश प्रसाद, मो. इब्राहीम, सालिकराम वर्मा, मोहिबुल्लाह, सुभाष चन्द्र वर्मा, बद्री प्रसाद के साथ ही संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर