आवास दिलाने के नाम पर धोखे से लिखवा लिया गरीब की जमीन

पत्नी और पुत्रों ने अधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला निवासी रामरतन पुत्र स्वर्गीय मुरली ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी के साथ ही पुलिस  उच्चाधिकारियोें को भेजे पत्र में कहा है कि उनके वयोवृद्ध पिता मुरली को आवास दिलाने के बहाने परसाखुर्द दरियापुर जंगल निवासिनी श्रीमती राजमती पत्नी हृदयराम, राजमती के पुत्र शैलेष और मिथलेश रजिस्ट्री कार्यालय भानपुर ले गये और लगभग 30 लाख रूपये की सम्पत्ति धोखे से श्रीमती राजमती के नाम करा लिया। रजिस्ट्री करने के कुछ दिन बाद भी मुरली की मौत हो गई। 30 मई 2019 को हुई रजिस्ट्री की जानकारी तब हुई जब रामरतन अपने खेत पर गये और शैलेष आदि ने बताया कि उनके पिता जमीन बेच चुके हैं।
पत्र में कहा गया है कि रजिस्ट्री के अभिलेखों में 9 लाख रूपये देने की बात कहीं गई है किन्तु मुरली के परिजनों को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई। क्रेता राजमती ने विक्रेता में अपने पुत्र शैलेष का मोबाइल नम्बर दर्ज कराया है।  धोखाधड़ी की जानकारी होने पर मुरली के पुत्र रामरतन और रामजनक अपनी माता मैनादेवी के साथ सोनहा थाने पर जाकर लिखित तहरीर दिया किन्तु पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। गाटा संख्या 996 रकबा 0.346 हेक्टेयर जमीन को धोखे से लिखवा लेने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और रजिस्ट्री बैनामा निरस्त कर मुरली की पत्नी मैनादेवी के नाम कराये जाने का आग्रह किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन