Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

सिर कुचल कर अज्ञात महिला की हत्या

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कुआनो नदी स्थित बक्सई घाट के पास झाड़ियों में रविवार सुबह खून से लथपथ एक महिला का शव मिला। प्रथम दृष्ट्या अनुमान है कि ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई है। हत्यारोपियों ने ब्लेड से भी गले पर वार किया है। घाट पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के स्वेटर की जेब से एक जर्दा की पुड़िया भी मिली है। सीओ सिटी आलोक प्रसाद के मुताबिक, मृत महिला की उम्र करीब 36 वर्ष आंकी जा रही है। मृत महिला ने सफेद और काले रंग की चेनदार जैकेट और चॉकलेटी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। गले में पीली धातु की माला भी पहनी हुई है। घटनास्थल व घाट पर पुल से नीचे उतरने वाली सीढ़ी पर काफी खून पसरा हुआ था।

माना जा रहा है कि महिला को सीढ़ी पर लेकर दीवार की ईंट से सिर पर कई बार वार किया गया। उसकी मौत होने के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहां से खून से सनी ईंट और एक ब्लेड को बरामद किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।