Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

श्रीमती रूँधावती पांडेय की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शब्दविद्या सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्व० श्रीमती रूँधावती पांडेय की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कंपोज़िट विद्यालय साहूपार में हुआ, जिसमें शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

संस्था के सचिव भावेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्व० श्रीमती रूँधावती पांडेय ने वर्षों शिक्षण में कार्य किया जिनका निधन गंभीर बीमारी के चलते 2020 में हो गया, वो सदैव रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करती थीं, इसीलिए उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिस से उनकी सोच को हम सदैव जीवित रख सकें और मेधावी बच्चों का प्रोत्साहन कर सकें।

प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र ने बताया कि हमें ख़ुशी है कि संस्था हमारे विद्यालय के बच्चों के लिए ऐसे आयोजन करा रही है, ऐसे हमारे बच्चों का व्यक्तित्व विकास होगा और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। श्रीमती रूँधावती पांडेय को श्रद्धांजलि देते हुए अध्यापिका पुष्पा पांडेय ने इसे एक अच्छी पहल बताया, और कहा कि इस प्रतियोगिता हेतु बच्चों के ख़ास उत्साह देखने को मिलता है।

सभी ने श्रीमती पाण्डेय के चित्र पर पुष्पर्चान एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया और उन्हें नमन करते हुए स्मरण किया।

प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में ने प्रथम स्थान चाहत ने द्वितीय स्थान गोलू सिंह ने और राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में साक्षी राव ने प्रथम अंशु ने द्वितीय और महक गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में विजय कुमार ने प्रथम, सुप्रिया ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रानी की सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्यन, भव्या, अलौकिक, राजकमल, अरिता, आकांक्षा सिंह, किरण यादव, नीरज देवी, श्याम देवी, श्रीओम आदि लोग उपस्थित रहे।