राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती पर छात्राओं ने निकाली रैली

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती पर जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन ने छात्राओं की रैली को हरी झण्डी दिखाकर जीजीआईसी से रवाना किया। इसमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज, श्रीकृष्ण गर्ल्स इण्टर कालेज, आर्य कन्या इण्टर कालेज तथा बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राए शामिल हुयी। रैली  अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में जाकर समाप्त हुयी।
रैली को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रकोष्ठ भारत सरकार के संस्कृति मत्रालय द्वारा संचालित है। इसका पश्चिम बंगाल सोसाइटी रजिस्टेªशन एक्ट 1961 द्वारा पंजीकृत है। यह संस्था भारत में पब्लिक लाइब्रेरी सिस्टम और उससे जुड़ी सेवाओं की मजबूती के लिए कार्य करती है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पुस्तकालय तंत्र का विकास करते हुए पुस्तकालयों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान करना है। सोसाइटी द्वारा अनुसंधान को बढावा दिया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजा राममोहन राय ने सतीप्रथा के विरूद्ध आन्दोलन चलाकर इसे समाप्त किया था। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथ में तख्तिया ले रखी थी, जिस पर राजा राममोहन राय द्वारा किये गये कार्यो से संबंधित नारे लिखे हुए थे, छात्राओं द्वारा इस आशय के नारे भी लगाये जा रहे थे।
राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली के आयोजन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, मानवी सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव तथा अन्य कालेज की अध्यापिकाए उपस्थित रही।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर