शिक्षकों, कर्मचारियों को मिलना चाहिये पुरानी पेंशन नीति का लाभ- देवेन्द्र प्रताप सिंह

प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन, शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा पुरानी पेंशन नीति बहाली का मुद्दा
अधिकारों के लिये एकजुट हों शिक्षक, कर्मचारी- अभिमन्यु तिवारी
शपथ लेने के साथ उदयशंकर शुक्ल ने किया आन्दोलन की घोषणा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को  सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों पर समाज निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। परिषदीय शिक्षक अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभायें। विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरानी पेंशन नीति का समर्थन करते हुये कहा कि इसे बहाल कर दिया जाना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संघ के प्रदेश संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने कहा कि पूरे देश के शिक्षकों, कर्मचारियों को एकजुट होकर पुरानी पंेशन बहाली कराने के लिये संघर्ष करना होगा।
अधिवेशन को संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, गोण्डा के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, माण्डलिक मंत्री मार्केन्डय राय, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार यादव, सतीश त्रिपाठी, अतुल मिश्र आदि ने सम्बोधित करते हुये शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा।
11 वीं बार अध्यक्ष चुने गये उदयशंकर शुक्ल ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनका पूरा जीवन शिक्षक हितों के लिये समर्पित है। उन्होने कहा कि एक माह के भीतर यदि पदोन्नित प्रक्रिया पूरी न हुई तो संघ बड़ा आन्दोलन छेड़ेगा।
प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों उदयशंकर शुक्ल अध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, अभय सिंह यादव कोषाध्यक्ष, राजकुमार सिंह, महेश कुमार, संदेश कुमार रंजन, सूर्य प्रकाश शुक्ल, आनन्द दूबे, राजीव कुमार पाण्डेय, सरिता पाण्डेय, इन्द्रसेन मिश्र, फैजान अहमद, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार यादव, राम प्रकाश शुक्ल, प्रमोद तिवारी, दिवाकर सिंह उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश चौधरी संयुक्त मंत्री, विकास पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी उपमंत्री, रीता शुक्ला, विवेककान्त पाण्डेय, ओंकारनाथ उपाध्याय, विवेकानन्द चौरसिया, ओम प्रकाश पाण्डेय, अब्दुल मारूफ, ओम प्रकाश कन्हैयालाल भारती, रजनीश कुमार मिश्र, हरीश चौधरी, विनोद कुमार गौतम संगठन मंत्री, कृष्णचन्द्र शर्मा, स्नेहा मिश्रा, ऋचा तिवारी, हरिमूर्ति चौधरी, अरविन्द कुमार पाण्डेय, लालजी चौधरी प्रचार मंत्री, ज्ञान प्रताप उपाध्याय आडिटर, अश्विनी कुमार पाण्डेय एकाउन्टेन्ट तथा सुनील कुमार पाण्डेय, शोभाराम वर्मा, भरतराम, रामकुमार चौधरी, पटेश्वरी प्रसाद सिंह, नरेन्द्र कुमार द्विवेदी, उपेन्द्र पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, अनूप कुमार, हरिश्चन्द्र यादव को कार्यकारिणी सदस्य और रक्षाराम वर्मा को सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य  को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। इसी क्रम में संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने आम सहमति से राम बहोर मिश्र, अरूणदेव शुक्ल, शिव कुमार तिवारी, रामकृष्ण सिंह को संरक्षक एवं सूर्य प्रकाश शुक्ल को प्रवक्ता, रवीश कुमार मिश्र को मीडिया प्रभारी घोषित किया। अधिवेशन और शपथ ग्रहण में हजारों की संख्या में शिक्षक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर