Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

एच.आई.वी. संक्रमित लोगों से न करें भेदभाव: जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: एच.आई.वी. संक्रमित लोगों से भेदभाव न करने एवं उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी नागरिको से अपील किया है। विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर के अवसर पर अपने संदेश में उन्होने कहा कि इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थींम ‘समानता‘ है। उन्होने कहा कि एच.आई.वी. संक्रमित लोगों से किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाय तथा उन्हें समान अवसर के साथ बराबरी प्रदान की जाय।
विश्व एड्स दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर कलेक्टेªट सभागार में जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि एच.आई.वी. संक्रमित लोगों की सेवा चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होने इस कार्य में लगे पैरामेडिकल एवं नानपैरामेडिकल, स्वयं सेवी संस्थाओं को शुभकामना दिया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा एच.आई.वी. की रोकथाम के लिए 35 नियंत्रण समुदायों के माध्यम से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि एच.आई.वी. के प्रभावी रोकथाम के लिए प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाय ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता आ सकें। उन्होने कहा कि जनपद में स्थापित परामर्श और प्रशिक्षण केन्द्र को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाय। अस्पतालों में इलाज के दौरान सभी मानको का ध्यान रखा जाय।
सीएमओ डा. आर.पी. मिश्र ने कहा कि जनपद में एड्स पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। इसके नोडल अधिकारी डा. रामप्रकाश वर्मा ने कहा कि सीएचसी/पीएचसी एवं जिला अस्पताल के साथ-साथ जनपद में स्वयं सेवी संस्थाए भी इस पर प्रभावी नियंत्रण का कार्य कर रही है। डाक्टर त्रिगुन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। टीबी, एचआईवी प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, बहादुरपुर, हर्रैया, परसरामपुर, गौर, कप्तानगंज, बनकटी, रूधौली में एच.आई.वी. के लिए एकीकृत परामर्श और परीक्षण केन्द्र (आई.सी.टी.सी.) संचालित है। माता-पिता से बच्चें में संचरण की रोकथाम के लिए जिला महिला अस्पताल में एक केन्द्र संचालित है।
उन्होने बताया कि जनपद मं कुल 39 एच.आई.वी. पाजिटिव है, जिन्हें एआरटी सेण्टर से जोड़कर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। माता-पिता से बच्चें में संक्रमित कुल 31 पाजिटिव है, जिन्हें एआरटी से जोड़कर इलाज कराया जा रहा है। गोष्ठी में बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति, रेडक्रास सोसायटी के सचिव कुलविन्दर सिंह मजहबी, प्रधानाचार्या  नीलम सिंह तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।