पदोन्नति के सवाल को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना 28 से

कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों की बैठक प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ ही पदोन्नति के सवाल को लेकर संघर्ष की रणनीति तय की गई। 28 दिसम्बर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आन्दोलन का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये एकजुटता के साथ ही संघ पदोन्नति को लेकर आर-पार का संघर्ष करेगा। 2016 के बाद से पिछले 6 वर्षो से शिक्षक पदोन्नति की आस लगाये हुये हैं किन्तु प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है।
संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि आन्दोलन की सफलता के लिये पूरी ताकत लगा देने की जरूरत है, सरकार शिक्षकों, कर्मचारियों की जायज मांगों को भी लगातार अनसुनी कर रही है।

बैठक में अखिलेश कुमार मिश्र, विजय प्रकाश चौधरी, अभय सिंह यादव, राजकुमार सिंह, संदेश कुमार रंजन, सूर्य प्रकाश शुक्ल, आनन्द दूबे, सरिता पाण्डेय, इन्द्रसेन मिश्र, फैजान अहमद, विनोद कुमार यादव, रीता शुक्ला,  अब्दुल मारूफ, ओम प्रकाश , रजनीश कुमार मिश्र, विनोद कुमार गौतम  कृष्णचन्द्र शर्मा, अरविन्द कुमार पाण्डेय, ज्ञान प्रताप उपाध्याय बब्बन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, सतीश शंकर शुक्ल, आनन्द कुमार सिंह, भैयाराम राव, अनिल सिंह के साथ ही अनेक शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर