Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिक्षक समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी अध्यक्ष अभय सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने उप जिलाधिकारी अतुल आनन्द को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया।
ज्ञापन सौपते हुये अभय सिंह यादव ने बताया कि विकास खण्ड बनकटी में कार्यरत परिषदीय शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड सेवा पुस्तिकाओं में त्रुटि थी जिसको शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा सुधार कर बीआरसी कार्यालय बनकटी में स्वहस्ताक्षरित प्रति जमा किया गया किन्तु अभी तक मानव सम्पदा पोर्टल पर सेवा पुस्तिका में त्रुटि का सुधारकर  अपलोड नहीं किया गया और सेवा पुस्तिकाओं में प्रति वर्ष की प्रविष्टियों का अंकन नहीं किया गया। आग्रह किया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी को निर्देशित किया जाय कि सेवा पुस्तिकाओं में प्रति वर्ष की प्रविष्टियों का अंकन कराया जाय। शिक्षकों ने उप जिलाधिकारी को बताया कि बनकटी में कार्यरत परिषदीय शिक्षकों का बकाया वेतन  समस्त औपचारिकताओें को पूर्ण कर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा में महीनों से लम्बित है।  मांग किया कि प्राथमिकता के स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराकर भुगतान सुनिश्चित कराया जाय।
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में रामचन्द्र शुक्ल, मारूफ खान, मंजेश राजभर, आदित्य त्रिपाठी, रामरेखा चौधरी, चन्द्रशेखर शर्मा राघवेन्द्र उपाध्याय, आदि शिक्षक शामिल रहे।