विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के ब्लाक सभागार में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला कार्यक्रम का आयोजन एडीओ कृषि रामकृष्ण शुक्ल के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख कुदरहा रामकुमार नें किया। मेले में किसानों को सरसों प्रजाति के बीजों को निशुल्क वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि नें इस दौरान कहा कि खेती और किसानी भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है जितना अधिक निवेश हम कृषि क्षेत्र में करेंगे उतना ही उत्पादन बढ़ेगा इससे देश की अधिकांश जनता खुशहाल होगी और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा।
कृषि निवेश मेले के अंतर्गत खेती से संबंधित किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारी विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों के द्वारा प्रदान की गई। इसमें पराली प्रबंधन के विषय में एडीओ कृषि रामकृष्ण शुक्ल के द्वारा विस्तारपूर्वक किसानों को बताया गया।
इस दौरान भाजपा नेता केके दूबे, बीडीओ सुनील कुमार आर्य, अरविंद सिंह, अशोक मिश्रा, हरिओम पटेल, परमानंद सिंह, राकेश पाण्डेय, वीरेंद्र प्रताप, बृजेश पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर