Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दिल्ली नगर निगम में मिली ऐतिहासिक जीत पर झूमे आप कार्यकर्ता,साझा की खुशियां

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया। आप जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि  दिल्ली के मतदाताओं ने केजरीवाल पर जो भरोसा किया उससे ताकत बढी है। उन्होने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के भी निकाय चुनाव के नतीजे चौकाने वाले होंगे।
पतिराम आजाद ने कहा कि बस्ती में निकाय चुनाव में जीत के लिये पार्टी लगातार जनता के बीच है और अब तक 11 कार्यकर्ता सम्मेलन किये जा चुके हैं। पार्टी सुयोग्य उम्मीदवारों को चुनाव मैंदान में उतारेगी। इसी कड़ी में अजय चौधरी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाया गया। उन्हें नगर पालिका में पार्टी अध्यक्ष पद का दावेदार बना सकती है। दिल्ली नगर निगम में मिले ऐतिहासिक जीत पर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से मुकेश कुमार शुक्ला, राम सुभाष वर्मा, फिरदौस अहमद, वीरेन्द्र यादव, मनोज पाण्डेय, कुलदीप जायसवाल, रवि प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, चन्द्रभान कन्नौजिया, पवन पाण्डेय, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रहरि, एहतेशाम हुसेन के साथ ही अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।