Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में मददगार बन रहे निजी चिकित्सक 

– 150 चिकित्सकों ने 1994 टीबी मरीजों का किया नोटिफिकेशन

डॉ. शशिकांत ने सर्वाधकि 215 मरीजों को अब किया चि्ह्तित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़कर निजी चिकित्सक टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में मददगार बन रहे हैं। 150 चिकित्सकों ने इस साल 1994 टीबी मरीजों को चि्ह्तित कर उनका इलाज शुरू कराया है। जिला अस्पताल के पास नर्सिंग होम चलाने वाले डॉ. शशिकांत शर्मा ने सर्वाधिक 215 मरीजों को चि्ह्तित कर उनकी दवा शुरू कराई है।

आर्थो सर्जन डॉ. शर्मा ने बताया कि उनके यहां आने वाले मरीज में अगर टीबी के लक्षण हैं तो उनकी जांच कराई जाती है। पुष्टि होने पर अन्य जांच के साथ दवा शुरू कराते हैं। सरकारी अस्पताल की दवा उनके नर्सिंग होम से ही मरीज को मिलती है। मरीज को कहीं भटकना नहीं पड़ता है। निक्षय पोषण योजना का भी लाभ मरीज को मिल रहा है।

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि देश से टीबी को वर्ष 2025 तक समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में निजी चिकित्सक भी जुड़े हैं। वह मरीज जो किसी कारण से सरकारी अस्पताल नहीं आ पाते हैं, उनका निजी अस्पताल/क्लीनिक से ही नोटिफिकेशन कर इलाज हो रहा है। इस वर्ष निजी चिकित्सकों को 2400 टीबी मरीजों को चि्ह्तित करने का लक्ष्य है, 1994 मरीज चि्ह्तित किया जा चुके हैं। 589 मरीज ठीक हो चुके हैं। चिकित्सक मरीज की बलगम जांच, क्लीनिकल जांच के साथ ही उनकी एचआईवी, शुगर आदि की भी जांच करा रहे हैं।