सर्व धर्म सद्भाव को समर्पित यात्रा 9 को बस्ती में, भव्य स्वागत की तैयारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुरजी के 400 वें प्रकाशोत्सव को समर्पित सर्वधर्म  सद्भाव राष्ट्रीय एकता यात्रा पंच प्यारों की अगुवाई और जत्थेदार सज्जन सिंह खालसा श्री अकाल सहाय सेवा सोसायटी के नेतृत्व में 27 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक निकाली जा रही है । यह जानकारी देते हुये मीडिया प्रभारी एवम गुरु घर के सेवक सरदार जगबीर सिंह ने बताया कि यह यात्रा 9 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे बस्ती पहुंचेगी। यात्रा का गुरूद्वारा साहब कम्पनीबाग बस्ती में भव्य स्वागत किया जायेगा।
उन्होने बताया कि  राष्ट्रीय सर्वधर्म समभाव यात्रा हरियाणा प्रदेश के गुरुद्वारा खड़क खंडा साहब से चलकर देश के विभिन्न प्रांतों के  गुरुद्वारों  एवम धार्मिक स्थलों  का दर्शन करते हुए राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूत बनाने का संदेश देते हुए  8 दिसम्बर को गुरुद्वारा जटाशंकर गोरखपुर में रात्रि विश्राम करने बाद 9 दिसंबर को शुक्रवार को संत कबीर  गुरुद्वारा साहब मगहर से  होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंपनीबाग पहुंचेगी।
बताया कि  इस इस सर्वधर्म समभाव सामाजिक समरसता जागृत यात्रा का दर्शन एवम स्वागत करने के लिय सिख संगत एवम आम जनमानस में विशेष उत्साह है ।  यह धार्मिक यात्रा  बस्ती से  अयोध्या  के गुरु नानक गुरु गोबिंद सिंह धाम  के लिये 9 दिसम्बर को ही  प्रस्थान करेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर