9 से 14 दिसम्बर के मध्य किया जायेंगा सामूहिक विवाह का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती :  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 09 से 14 दिसम्बर 2022 के मध्य विधान सभावार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि 09 दिसम्बर को विधानसभा क्षेत्र हर्रैया का रामरेखा मंदिर विक्रमजोत तथा रूधौली में बैड़वा समय माता मंदिर भानपुर में विवाह समारोह आयोजित होगा। विधानसभा सदर में 11 दिसम्बर को विवाह मण्डप, किसान स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के सामने विवाह समारोह सम्पन्न होगा। उन्होने बताया कि 14 दिसम्बर को विधानसभा कप्तानगंज में विकास खण्ड परिसर कप्तानगंज तथा महादेवा में जनता इंटर कालेज, नगर बाजार में सामूहिक विवाह आयोजित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि अभी तक समीक्षा किये जाने पर नगर पंचायत भानपुर में 12, नगर बाजार में 05, रूधौली व हर्रैया में 4-4 तथा नगरपालिका बस्ती में मात्र 01 जोड़ों का सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। अवशेष नगर पंचायतों से अभी तक कोई आवेदन पत्र प्राप्त नही किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम है।
इस संबंध में उन्होने जनपद के सभी नगरनिकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने नगरनिकाय क्षेत्र से कम से कम 25 जोड़ों की शादी हेतु प्रत्येक दशा में आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि को शादी करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी दशा में शिथिलता क्षम्य नही होंगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर