मुण्डेरवा किसान मेले की तैयारियां पूरीः कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे राकेश टिकैत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  हर वर्ष की भांति इस बार भी 11 दिसंबर को मुंडेरवा में शहीद किसान मेला और किसान महापंचायत का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में किसान और किसान हिस्सा लेंगे।  भारतीय किसान यूनियन ने मेले को सफल बनाने के लिये तैयारियांें को अंतिम रूप दिया।  भाकियू के प्रदेश सचिव दीवान चन्द पटेल ने बताया कि शहीद किसान मेले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव के साथ ही अनेक जनपदों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, किसान, मजदूर बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। बताया कि शनिवार को ही प्रदेश के अनेक जनपदों से भाकियू पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल मुण्डेरवा पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गया है।
कार्यक्रम 11 बजे शहीद किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होगा। बताते चले वर्ष 2002 के नवंबर माह में मुंडेरवा चीनी मिल बंद होने के विरोध यहां किसान आंदोलन हुआ था। 11 दिसंबर 2002 को पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस फायंिरग में मेंहडा पुरवा गांव के  धर्मराज उर्फ जुगानी पुत्र राम शब्द, जगदीशपुर मंझरिया के बद्री चौधरी पुत्र गोजे तथा संतकबीर नगर जनपद के चंगेरा -मंगेरा निवासी तिलकराज चौधरी पुत्र राम लखन की गोली कांड में मौत हो गयी थी। 2003 में इन शहीद किसानों का स्मारक मुंडेरवा चीनी मिल तिराहे पर बनाया गया। यहां हर साल इसी दिन शहीद किसान मेला और पंचायत होती है। जिसमे दूर -दूर से भाकियू के नेता और कार्यकर्ता जुटते है। इसके मद्देनजर शनिवार को पूरे दिन आयोजन की तैयारियां चली। सभा स्थल पर तंबू, कनात, अलाव मंच आदि की व्यवस्था में भाकियू के लोग व्यस्त रहे। भाकियू नेता शोभाराम ठाकुर के साथ ही अनेक पदाधिकारी  व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।  किसान मेले को देखते हुये प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर