Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

एन.एस.यू.आई. पदाधिकारियों को सौंपा मनोनयन पत्र

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । शनिवार को एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष सुधीर यादव की  अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में एन.एस.यू.आई. के विस्तार पर चर्चा करने के साथ ही कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि छात्रों के बीच एन.एस.यू.आई. लगातार सक्रिय है। बैठक में एन.एस.यू.आई. संगठन का विस्तार करते हुये फरमान अहमद को शहर अध्यक्ष, हबीब अंसारी महासचिव, दिनांकर शुक्ला शहर उपाध्यक्ष, आदर्श मिश्रा, अर्पित पाठक जिला उपाध्यक्ष के साथ ही  अमितेश यादव और शुभम निषाद को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया।
घोषित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौेंपते हुये कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं एन.एस.यू.आई. छात्र संघ प्रभारी नोमान अहमद ने कहा कि कांग्रेस को मजबूती देने में एन.एस.यू.आई की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्रों के बीच कांग्रेस की विचारधारा जैसे-जैसे मजबूत होगी कांग्रेस को और ताकत मिलेगा। कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता वे चाहे जिस फोरम पर हों कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में पहल करें और लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़े।
इस मौके पर सूर्यमणि पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, जावेद अख्तर, सलाहुद्दीन, आदित्य मौर्य, मोनू सिंह, राजपूत, भरत कुमार, शिवम, शारिब अहमद के साथ ही अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।