Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

समारोह में सम्मानित हुये शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी

संगठन की शक्ति का सकारात्मक उपयोग करें पदाधिकारीअजय कुमार पाण्डेय

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। उ०प्र०माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की नवगठित मंडलीय और जनपदीय इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, मंगलवार को श्रीकृष्ण पांडेय  इंटर कॉलेज बस्ती में आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे संगठन की शक्ति का सकारात्मक उपयोग करके शैक्षिक संस्थानों के विकास में हर संभव सहयोग करें ।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रान्तीय उपाध्यक्ष रवि सिंह,व प्रादेशिक संरक्षक शिव कुमार गुप्ता ‘सोनू’ ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया । मुख्य अतिथि ने संगठन के नवनिर्वाचित मंडल संरक्षक ओमनारायण शुक्ल,अध्यक्ष संजय पाण्डेय,उपाध्यक्ष संदीप कुमार पाण्डेय व जिला मंत्री विनय कुमार पाण्डेय को माला पहनाकर व उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी चन्द्रभूषण पाण्डेय,अविनाश दूबे, सीता,राजेश सिंह,रमेश चौधरी,भल्लू,धनराज को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य डा. गिरजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रवक्ता योगेश शुक्ल,  जिलाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, सुभाष चन्द्र चौधरी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र शुक्ल, सुनीता पाण्डेय,विनीता, अन्नपूर्णा,कृष्ण कुमार, अमित, बलबीर,जय सिंह, राजेन्द्र, प्रियदर्शन,राजेश मणि,विकास सिंह, राजेश चतुर्वेदी, आरती समेत सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।