पी.यू.सी. कमेटी सदस्य बने विधायक महेन्द्रनाथ यादव
कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती। विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर के समाजवादी पार्टी विधायक महेन्द्र नाथ यादव को विधानसभा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (पी.यू.सी. कमेटी) का सदस्य नामित किए किया गया है। विधायक एवं समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव को पी.यू.सी. कमेटी का सदस्य नामित किए जाने पर पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि पी.यू.सी. कमेटी सदस्य के रूप में उनका प्रयास होगा कि वे दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करे और इसका लाभ प्रदेश के साथ ही क्षेत्र की जनता तक पहुंचे।
