निक्षय दिवस’ में खोजे जाएंगे टीबी के सम्भावित मरीज

– स्वास्थ्य इकाईयों पर आज होगा वृहद आयोजन 
– हर माह की 15 तारीख को मनाया जाएगा ‘निक्षय दिवस’

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। टीबी मरीजों की पहचान के लिए प्रदेश व्यापी अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज, सभी जिला स्तरीय अस्पताल, सीएचसी/पीएचसी, प्राइवेट अस्पताल व आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पहले ‘निक्षय दिवस’ का आयोजन गुरुवार को होगा। हर माह की 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाईयों पर ‘निक्षय दिवस’ का आयोजन होगा, इसमें सम्भावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग कर उनकी जांच कराई जाएगी। रोग की पुष्टि होने पर उनका पंजीकरण कराकर इलाज कराया जाएगा। दिवस पर ओपीडी में आने वाले 10 प्रतिशत मरीज की जांच अनिवार्य होगी। प्रधानमंत्री की ओर से वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाए जाने को लिए गए संकल्प को इससे मदद मिलेगी।
डीटीओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय की ओर से इस सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
टीबी एक प्रमुख सामाजिक समस्या है। विश्व के 20 फीसद रोगियों के साथ भारत सबसे अधिक टीबी ग्रसित व्यक्तियों का देश है। क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 5.5 लाख अधिसूचना का लक्ष्य केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लिए तय किया गया है।
जिले में 6100(3700 पब्लिक, 2400 प्राइवेट) टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य है।
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि आशा कायकर्ता गृह भ्रमण कर टीबी और निक्षय दिवस के आयोजन के सम्बंध में लोगों को जागरूक कर रही हैं।
संभावित टीबी मरीजों की सूची तैयार कर दिवस पर उन्हें स्वास्थ्य इकाई तक लाने का कार्य करेंगी। स्टॉफ मरीज की स्क्रीनिंग के अलावा एचआईवी, डायबिटीज और अन्य जांच करेंगे। बलगम का नमूना लेकर नजदीकी टीबी जांच केंद्र भेजा जाएगा। सीएचओ और आशा द्वारा ‘निक्षय दिवस’ पर विभागीय सुविधाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा । टीबी की पुष्टि वाले मरीजों के परिवार के अन्य सदस्यों की भी टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराई जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर