Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

3000 मीटर दौड़, बालक वर्ग में राम आशीष व बालिका वर्ग में पूजा यादव अव्वल

कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती। बुधवार को सांसद खेल महाकुम्भ के पांचवे दिन हर्रैया विकासखण्ड के बीआरसी मैदान पर खेल का शुभारम्भ एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द ने वालीबाल खेल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। साथ ही कबड्डी, क्रिकेट व दौड़ की प्रतियोगिता भी प्रारम्भ हुई। हर्रैया विकासखण्ड के सांसद खेल महाकुम्भ के आयोजक वरुण सिंह व खेल प्रभारी आशीष कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार को हुए खेल में वालीबाल में शम्भूपूर की टीम फाइनल में पहुँच गयी है। कबड्डी पुरुष वर्ग में अशोकपुर, डीआरसी हसीनाबाद व गोभिया सेमीफाइनल में पहुँच चुकी है।  क्रिकेट में सिटकहिया, हुडरा कुँवर, हर्रैया मिडिल स्टार, व टीचर्स क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की है। 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग सीनियर में राम आशीष जूनियर वर्ग में ऋषभ शुक्ल तथा बालिका वर्ग सीनियर में पूजा यादव जूनियर वर्ग में सोनम वर्मा ने बाजी मारी है।
वरुण सिंह ने बताया कि लगभग सभी खेलों में अब सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला होना है जो आगामी 15 तथा 16 दिसम्बर को सम्पन्न कराया जाएगा। जो भी टीमें व खिलाड़ी यहाँ से जीतेंगे वे जनपद स्तर पर होने वाले सांसद खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करेंगे।
खेल के दौरान गिरिजेश सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय, हरीओम द्विवेदी,  सर्वदेव सिंह, देवेन्द्र शुक्ल, सन्दीप सिंह, अमरचन्द वर्मा, योगेश सिंह, अखिलेश सिंह, वैभव मिश्र, अवनीश ओझा, आकाश, उत्तम, गोपाल, दीपक, पवन, योगेश, राकेश सिंह, मानिकराम, राजकुमार, जीतेन्द्र, विजय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।